
शेरकोट,संवाददाता/ उदय प्रभात न्यूज़
जमीन सम्बंधित किसी मामले में शेरकोट आई बढ़ापुर पुलिस ने चार भाइयो के घरों में जमकर तांडव मचाया।आरोप है कि घर पर पुरुषो के नही मिलने पर घर की महिलाओं के साथ न केवल मारपीट की बल्कि खींचतान में उनके कपड़े तक भी फट गए।घरो मे चीख पुकार मच गई।

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम बढ़ापुर पुलिस मोहल्ला नौंधना में मेहंदी हसन,मीर हसन,अली हसन व भूरे के घर पहुँची तथा आसिफ व नाजिम आदि के बारे में पूछताछ की।घर पर किसी पुरुष के नही मिलने पर आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं से मारपीट की।आरोप यह भी है कि घर की बजुर्ग महिला रमजानी व शकीला को भी पुलिस ने नही बख्शा।तीन गाड़ियों में सवार होकर आई बढ़ापुर पुलिस पर आरोप है कि उसने घरो में तांडव मचाते हुए घरो के सामान को भी इधर उधर फेंक दिया।बताया जाता है कि शेरकोट निवासी इन लोगों पर बढ़ापुर में आगजनी और मारपीट का आरोप है।

ये है मामला
बताया जाता है कि गांव कुआखेड़ा थाना बढ़ापुर में शेरकोट निवासी इन भाइयो की दादालाही लगभग 200 बीघा कृषि भूमि है।जिस पर ये लोग वर्षो से काबिज है।जिसका नम्बर 119 है।आरोप है कि शेरकोट निवासी एक व्यक्ति ने खसरा नम्बर 118 की भूमि खरीदी है।आरोप है कि उक्त व्यक्ति इनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।जिसमे पुलिस पर हमसाज होने का आरोप परिजनों ने लगाया है।उधर इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुशील कुमार ने पुलिस पर लगे आरोपो को गलत बताया।उनका कहना है 7 महिलाओं सहित 16 लोगो पर बढ़ापुर थाने में शेरकोट निवासी सादवीन आसिफ की ओर से आगजनी,मारपीट आदि धाराओ में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।इसी सिलसिले में बढ़ापुर पुलिस शेरकोट गई थी।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ,
विवेक वर्मा
व्हाट्सएप संपर्क 9897 840 999
