बिजनौर के थाना हल्दौर के गांव खारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति कब्रिस्तान की तरफ घूमने गया। जहाँ उसने एक कब्र खुर्दपुर्द मिली । क़ब्र को खुदा देख उसने यह सूचना गांव में कुछ लोगों को दी। देखते ही देखते वहां पर भीड़ का हजूम लग गया। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि एक कब्र काफी खुदी हुई पड़ी है और उसमें से उसे लाश का सर गायब था । सूचना थाना हल्दौर पुलिस को दी गई । हल्दौर पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कब्रिस्तान में जांच पड़ताल शुरू की । पता चला कि जो कब्र खुदी हुई है वह कब्र कारी सईफुरहमान की है जिनकी 25 जुलाई 2024 को मौत हो गया थी । प्रथम दृश्यता देखते हुए पुलिस ने बताया कि जिस प्रकार लाश की गर्दन काटी गई है उससे यह प्रतीत होता है कि यह तांत्रिक विद्या के चलते किसी ने कब्र खोदकर इस लाश का सर काट लिया है । उन्होंने बताया कि पहले लाश की दाढ़ी के बाल काटकर उसकी छाती पर रखे गए और फिर केले के पत्ते, एक लौकी जिस पर कुछ लिखा हुआ था, एक सेंट की सीसी, मांस और शह जानवर के पंख भी कटे हुए वहां मिले है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वह सामग्री जप्त कर ली और जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस द्वारा देखे जा रहे है। अज्ञात में पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने बताया कि इस लाश के साथ जिसने भी छेड़छाड़ की है उसे बख्शा नहीं जाएगा । पता चलते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा । फ़िलहाल कब्रिस्तान के पास दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रार्थना पत्र मृतक के पुत्र मोहम्मद फैजान पुत्र स्वर्गीय कारी सैफुरहमान के द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसपर पुलिस कार्रवाई में जुटी है ।
