भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में क्या भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए जाएंगे।
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतकर अब दूसरे मुकाबले की तैयारी में जुट गई है। चुंकि दूसरे टेस्ट में अब ज्यादा वक्त नहीं है, इसलिए जैस ही भारत ने बांगलादेश को पहले मैच में हराया, बीसीसीआई की ओर से टीम की घोषणा भी कर दी गई। लेकिन टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी टीम वही है, जो पहले टेस्ट के लिए चुनी गई थी। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा।
भारत बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यश दयाल बाहर बैठे थे। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये कुलदीप यादव का होमग्राउंड है, वे कानपुर के ही रहने वाले हैं, ऐसे में इस बात की संभावना है कि वे यहां पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हो सकता है कि दूसरे टेस्ट में आकाश दीप को बाहर बैठना पड़े। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। वैसे तो आकाश दीप ने काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और विकेट भी चटकाए,
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून
व्हाट्सएप नंबर 9897840999
