Udayprabhat
Breaking NewsEntertainment

रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, हाथ से छूटी, हुआ मिसफायर… जानिए गोविंदा को रात अंधेरे कैसे लगी गोली?

अभिनेता गोविंदा खतरे से बाहर हैं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हादसे के बाद अभिनेता ने अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टर और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

अभिनेता गोविंदा के साथ आज मंगलवार सुबह हादसा हो गया। वे सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और मिसफायर हुआ। इस दौरान अभिनेता के पैर में गोली लग गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है और गोविंदा खतरे से बाहर हैं। हादसे के बाद खुद गोविंदा ने बयान जारी किया है और प्रशंसकों व डॉक्टरों का आभार जताया है।

विंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का।

Leave a Comment