Udayprabhat
Breaking News

दिल्ली की सीएम आतिशी और LG वीके सक्सेना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर राजघाट पहुंच कर नमन किया.

दिल्ली की सीएम आतिशी और LG वीके सक्सेना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर राजघाट पहुंच कर नमन किया. साथ ही विजय घाट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया.

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू को राजघाट जाकर उन्हें नमन किया और पुष्प अर्पित किए. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, वाइस प्रेजिडेंट जगदीप धनखड़, समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी भी सुबह राजघाट पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और उन्हें पुष्प अर्पित किए. इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विजय घाट भी पहुंचीं. यहां उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें याद किया. पुष्प अर्पित कर उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि अर्पित की.

एलजी वीके सक्सेना भी विजय घाट पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया. आज 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मदिन है तो वहीं देश पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है.

Leave a Comment