इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य बेरुत में बमबारी की। इस्राइली हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 अन्य लोग घायल हो गए।
भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि ‘हमारी हवाई सुरक्षा दुनिया में सबसे बेहतरीन है और इसके चलते हम ईरान के हमले को बेअसर करने में कामयाब रहे। अधिकतर मिसाइलों को हवा में तबाह कर दिया गया और जो बाकी बची थीं, वो खुले क्षेत्र में गिरीं, जिनसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हमारे प्रधानमंत्री का साफ कहना है कि ईरान को इस हमले की कीमत चुकानी होगी। अगर कोई भी ईरान को रोकने के लिए कुछ नहीं करेगा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी है।’
