महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने महाराष्ट्र मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि वह सिक्योरिटी नेट में फंस गए.
मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर और अजित पवार गुट के विधायक नरहरि जिरवाल ने महाराष्ट्र मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि, वह सेफ्टी नेट पर जा गिरे और उनकी जान बच गई. उन्होंने यह कठोर कदम धनगर समुदाय द्वारा मांगे जा रहे एसटी (अनुसूचित जनजाति) आरक्षण के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है.
आदिवासी नेता के कूदने के बाद सिक्योरिटी नेट से बाहर निकाले जाने के कई दृश्य सामने आए हैं. नेताओं को सिक्योरिटी नेट पर गिरे हुए देखा जा सकता है, जबकि अधिकारी को उन तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास करते हुए देखे जा सकता है.
वहीं, मंत्रालय में मौजूद कई आदिवासी विधायक दूसरी मंजिल पर सुरक्षा घेरे में आ गए. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति आरक्षण न दिया जाए और पंचायत विस्तार से अनुसूचित क्षेत्रों तक अधिनियम के तहत सेवाएं देने की मांग की
