Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करेंगी Alia Bhatt, वर्ल्ड इंडिया टूर में दिखेगा दोनों सितारों का जलवा

आलिया भट्ट, एलन वॉकर के साथ आएंगी नजर

वॉकर वर्ल्ड इंडिया टूर में देंगी परफॉर्मेंस

आलिया की झोली में हैं कई फिल्में

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सिंगिंग और एक्टिंग के टैलेंट से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्ट्रेस अब अपने टैलेंट का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। वह ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ वॉकर वर्ल्ड इंडिया टूर में स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब ये दो दिग्गज सितारे एक साथ नजर आएंगे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पास फिल्मों की लाइन लगी है। एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली यह एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी आवाज का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि आलिया भट्ट, ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग डीजे एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करेंगी।

एलन वॉकर (Alan Walker) के वॉकर वर्ल्ड इंडिया टूर में उनके साथ स्टेज शेयर करेंगी। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन और आलिया की परफॉर्मेंस में बॉलीवुड और हिप हॉप म्यूजिक का मिक्स देखने को मिलेगा। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह आलिया को एलन के साथ स्टेज शेयर करते देखने के लिए बेताब हैं।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|

State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999

Leave a Comment