दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों से राज्य के “बेहतर भविष्य” के लिए अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की है.
नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज शनिवार को वोटिंग का दिन रहा. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के लोगों से राज्य के “बेहतर भविष्य” के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है.
केजरीवाल ने कहा है कि मैं हरियाणा के सभी भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील करता हूं कि आज अपना वोट जरूर डालें. आपका हर वोट आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए, बेहतर हरियाणा के निर्माण के लिए होगा,” केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा.
बेहतर हरियाणा के लिए वोट करें-मुख्यमंत्री आतिशी : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हरियाणा के मतदाताओं से बिजली, स्वास्थ्य सेवा और बेहतर स्कूलों सहित प्रमुख मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने का आग्रह किया. आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व है. मैं हरियाणा के सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि इस बार कृपया 24×7 बिजली, विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल, अच्छे इलाज और बेहतर हरियाणा के लिए वोट करें.
हरियाणा में मुख्य मुकाबला बीजेपी,कांग्रेस और आप के बीच : यह चुनाव काफी अहम है क्योंकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान आंदोलन और पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सवार होकर सत्ता हासिल करना चाहती है. हरियाणा में मुख्य चुनावी दलों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (आईएनएलडी-बीएसपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|
State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999
