Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

लड़की ने खाने में जहर मिलाकर परिवार के 13 लोगों को सुलाया मौत की नींद; वजह जानकार रह जाएंगे दंग

लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।
पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को जहर खिलाकर मार दिया। दरअसल लड़की का परिवार उसे अपने प्रेमी से शादी करने की मंजूरी नहीं दे रहे था। इसी बात से गुस्से में आकर लड़की ने गेंहूं में जहर मिला दिया। लड़की ने उसी गेंहूं का रेटी बनाकर परिवार वालों को खिला दिया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के 13 लोगों के मौत की नींद सुला दिया। लड़की के परिवार वाले उसकी पंसद के मुताबिक, शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया।

सभी लोगों की मौत 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई थी। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खाने में जहर मिलाने की साजिश रची।

Leave a Comment