Udayprabhat
देहरादून

बन्नू स्कूल रेस कोर्स में दशहरा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

देहरादून :आज रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल में बन्नू बिरादरी द्वारा दशहरा पर्व का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका आयोजन हरीश विरमानी  ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डालनवाला के पार्षद निखिल कुमार, और प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री प्रियांश छाबड़ा एवं पूर्व पार्षद अनुप कपूर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र बिष्ट, राकेश पंवार, दीपा चौहान, आशीष भूटानी, अकदस शम्सी, और नमन कुमार सहित कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए और समाज के कल्याण के लिए एकजुटता की भावना पर बल दिया।

इस सफल आयोजन के लिए आयोजक हरीश विरमानी  और उनकी टीम को सभी उपस्थित नेताओं और समुदाय के सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।

Leave a Comment