Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी और को दे दीजिए जिम्मेदारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया (Deepak Babaria) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया है। बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती और ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इस बीच राज्य के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने राहुल गांधी से कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, वह काम करने में असमर्थ हैं, इसलिए किसी दूसरे को यह दायित्व सौंप दिया जाए।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून!9897840999

Leave a Comment