Udayprabhat
uttrakhand

दून पुलिस की गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नागरिक, उत्तराखंड में अवैध रूप से कर रहा था निवास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात्रि गश्त टीम द्वारा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक कर उससे पूछताछ की गयी।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध से उसकी आईडी मांगी गई तो संदिग्ध घबरा गया और किसी भी तरह की आईडी उपलब्ध करवाने से इन्कार कर दिया। संदिग्धता के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो एक बाग्ंलादेशी नागरिक है तथा उसके पास भारत में निवास करने हेतु कोई भी वैध कागजात जैसे पासपोर्ट, वीजा आदी नहीं है। जिस पर अभियुक्त को धारा 14 विदेशी अधिनियम व धारा 3 भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व मैं दिल्ली, हल्द्वानी तथा उत्तरकाशी में निवास किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। शेष लगातार पुछताछ/अन्य एजेन्सियो द्वारा पूछताछ की जा रही है

Leave a Comment