मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन अंगद बिष्ट ने सगाई कर ली है। उतराखंड के पर्वतीय जिले रुद्रप्रयाग के रहने वाले अंगद बिष्ट की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंगद बिष्ट के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। आप भी देखे उनकी सगाई की कुछ तस्वीरें।

फाइटर की सोशल मीडिया पर उनकी मंगेतर के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है।

बता दें कि अंगद बिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर है। उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है।

हाल ही में हुई मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी में अंगद बिष्ट सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

अंगद रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। अपनी 12वीं तक की पढ़ाई अंगद ने रुद्रप्रयाग से की है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। जल्द ही उनकी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगीता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की है।
