Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदुनियादेश

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के बड़े अपडेट के लिए समय तय, आज कुछ ही देर में होगा नया खुलासा

बहुबली फेम स्टार प्रभास अपने कई आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी अगली बड़ी रिलीज द राजा साब के लिए प्रभास के प्रशंसक पूरी तरह से तैयार हैं। मारुति द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी से प्रभास का लुक पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आज फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसका खुलासा आज शाम को होगा

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता के बाद प्रभास के प्रशंसकों की निगाहें उनकी आगामी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब पर टिकी हुई हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।

आज शाम को फिल्म को लेकर आएगी अपडेट

प्रभास का जन्मदिन 23 अक्तूबर को आने वाला है। ऐसे में उनके प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रभास की आगामी फिल्म द राजा साब को लेकर प्रशंसक उनके जन्मदिन से पहले एक स्पेशल एडवांस बर्थडे पोस्टर की उम्मीद कर रहे हैं। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए, द राजा साब के निर्माताओं ने कुछ खास योजना बनाई है। द राजा साब के एक्स हैंडल पर फिल्म की एक क्लिप साझा की और इस पोस्ट में लिखा 4.05 पीएम… नेनू रेडी… मीनू रेडी #प्रभास #द राजा साब। इस पोस्ट के मुताबिक आज शाम को 4 बजकर 5 मिनट में फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारी या पोस्टर सामने आएगा

Leave a Comment