विकास यादव के बारे में नई जानकारी आई सामने. बिजनेसमैन से मारपीट और एक्सटॉर्शन मामले में तिहाड़ जेल भी जा चूका है.
नई दिल्ली: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई द्वारा विकास यादव की तलाश में जुटी सूचना में एक नया मोड़ आ गया है. विकास यादव के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार यह ज्ञात हो रहा है कि वह पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस द्वारा एक बिजनेसमैन से मारपीट और एक्सटॉर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हैरानी की बात यह है कि उसे इसी साल अप्रैल में जमानत मिली, लेकिन उसके बाद से विकास यादव का कोई सुराग नहीं है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक बिजनेसमैन ने पिछले साल दिसंबर में शिकायत दी थी कि विकास यादव ने उसे किडनैप किया और फिर उससे जबरन पैसे वसूले. इस बिजनेसमैन का व्यवसाय आईटी सेक्टर से जुड़ा था और वह पश्चिम एशियाई देशों में भी काम कर रहा था. विकास यादव ने अपने एक सहयोगी के माध्यम से इस बिजनेसमैन से संपर्क किया और उसे एक अधिकारी के तौर पर पेश किया
बताया जा रहा है कि जब यह बिजनेसमैन लोधी रोड पर विकास यादव से मिलने के लिए पहुंचा, तो उसे किडनैप कर लिया गया. विकास यादव ने उसे धमकाते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी हत्या की सुपारी दी है. इस पूरी घटना में बिजनेसमैन पर हमला किया गया, उसकी सोने की चेन, अंगूठी और कैश लूट लिया गया. इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया और तिहाड़ जेल भेज दिया.
