यूपीपीसीएल ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दीवाली से पहले ही 128 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं और 15 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया है। अमेठी के बरनाटीकर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान चलाकर 18 कनेक्शन काटे गए और 35 हजार रुपये जमा कराए गए। शहर में 25 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।
बिजली विभाग की ओर से बकाया भुगतान न जमा करने पर की जा रही है कार्रवाई
बिजली विभाग ने वसूला 15 लाख का राजस्व
बिजली विभाग बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के मूड में हैं। राजस्व वसूली व कनेक्शन बिच्छेदन को लेकर विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कई स्थानों पर अभियान चलाकर 128 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 15 लाख 35 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
अधिशासी अभियंता गौरीगंज अभिषेक कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में बरनाटीकर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान चलाया गया। इस दौरान अवर अभियंता ऋषि गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बकाएदारों के 18 कनेक्शन काटने के साथ ही 35 हजार रुपये राजस्व के रूप में जमा कराया है।
गांव व शहर में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
वहीं अमेठी शहर में अधिशासी अभियंता रोहित सिंह की निर्देश पर शहर व गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में 25 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जबकि साढ़े चार लाख रुपये बकाया बिल की वसूली हुई। वहीं ग्रामीणांचल में 110 कनेक्शन काटने के साथ ही 15 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
