Udayprabhat
uttrakhand

Uttarkashi : मस्जिद मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की प्रतिक्रिया, बोले इसे हिंसक घटनाओं में न गिने

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मस्जिद को अवैध बताकर आंदोलन कर रहे हिंदूवादी संगठनों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज की घटना पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने इस घटना को सामान्य बताया है। अब इसको लेकर राजनीतिक विमर्श शुरू हो गया है। दरअसल, इस प्रदर्शन को प्रशासन की ओर से कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी गई थी। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने शर्तों को तोड़ा। इसके बाद पत्थर बरसाए गए। इसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में 27 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसी मामले में उत्तराखंड सरकार के मंत्री का बयान आया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी निर्धारित रूट से हटकर जा रहे थे, जिससे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को जिस रूट पर जाने की अनुमति दी गई थी, वह उससे अलग रास्ते पर थे। इसलिए पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। इसे किसी भी प्रकार से हिंसक घटना नहीं कहा जा सकता।

दरअसल, हिंदूवादी संगठनों और अन्य लोगों ने एक मस्जिद को अवैध बताकर वहां विरोध-प्रदर्शन किया था। गुरुवार को संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। झड़प में पथराव और लाठीचार्ज के परिणामस्वरूप 27 लोग घायल हुए, जिनमें आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Leave a Comment