बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। शुक्रवार को बांग्लादेशी हिंदुओं ने चटगांव के ऐतिहासिक लालदीघी मैदान में विशाल रैली की। यह पांच अगस्त को शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हिंदुओं की सबसे बड़ी रैली है। रैली का आयोजन सनातन जागरण मंच ने किया।
प्रदर्शनकारी हजारों हिंदुओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हमारी आठ मांगों को मोहम्मद यूनुस पूरा नहीं करते हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सनातन जागरण मंच ने कहा कि राजधानी ढाका में भी बड़ा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
