आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में बाप-बेटे और पोते की हत्या से कोहराम मच गया। वारदात दीवाली की रात की है। दो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी। एक गुट ने दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। कुछ समय में दोनों गुट आपस में जा भिड़े। टिप्पणी से शुरू हुई लड़ाई खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। गांव में तनाव का माहौल है।
पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात।
खूनी झड़प के बाद सलापका गांव में तनाव।
पुलिस बोली- जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में दीवाली के दिन दिल दहला देने वाली घटना हुई। दो गुटों के बीच मामूली बातचीत से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते खूनी झड़प में तब्दील हो गई।
गांव वालों के सामने ही एक परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं। घटना काजुलुरु मंडल के सलापका गांव की है। यहां तीन शव खून से लथपथ मिले। आरोपियों ने सभी के सिर को कुचल दिया था। तीनों के हाथों में दरांती थी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि वारदात को पुरानी रंजिश और अपमानजनक टिप्पणी की वजह से अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान बथुला रमेश, बथुला चिन्नी (पुत्र) और बथुला राजू (पोता) के तौर पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीवाली मनाते वक्त यह घटना हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कह का दोनों ही गुट नशे में थे।
