uttrakhandHaridwar News : हाईवे पर गन्ने से लदे ट्रक में लगी अचानक भीषण आग, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा November 11, 2024093 हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गन्ने से लदे हुए एक ट्रक में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान आग लगी थी। थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में लदा गन्ना जला है। Quick Share