Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

नंदा गौरा योजना: प्रमाणपत्र नहीं बने तो आवेदन न कर सकीं गरीब बेटियां, रेखा आर्या ने बढ़ाई तिथि

उत्तराखंड की कई गरीब बेटियां जरूरी सरकारी प्रमाणपत्र समय पर नहीं बना सकी, मंत्री रेखा आर्य ने बेटियों की परेशानी ख़त्म कर दी, नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है, अब इस दिन तक करें आवेदन..

देहरादून: उत्तराखंड की उन बेटियों, जिन्होंने नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन करना है, के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 रखी गई थी। लेकिन अब बेटियां 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन और 31 दिसंबर तक नंदा गौरा योजना के आवेदनों में त्रुटी सुधार कर सकती हैं।

Nanda Gaura Yojana Application Date 2024-25 Postponed

उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा नंदा गौरा योजना संचालित की जाती है। एकेडमिक वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड की बेटियों से आवेदन मांगे गए हैं। वर्तमान समय तक योजना अंतर्गत 30 नवंबर 2024 आवेदन की अंतिम तिथि थी। आवेदन तिथि तक 18032 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और कई बेटियों द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। इसका कारण यह था कि आवेदन की अंतिम तिथि तक भी कई बेटियों के जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे।

 

Leave a Comment