सहायक अध्यापक एलटी परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित नहीं किये जाने को लेकर सहायक अध्यापक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सचिवालय कूच किया। उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से आये अभ्यर्थी परेड ग्राउंड से रैली निकाल सचिवालय की तरफ बढ़े वहीं सचिवालय पर उन्हें पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। सहायक अध्यापक अभयर्थियों का कहना है की शिक्षा विभाग के द्वारा सहयक अध्यापकों के लिए सीधी भर्ती निकाली गयी थी परन्तु परीक्षा दिए जाने के बाद भी उनके परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। अभयर्थियों का कहना है की सहायक अध्यापक परीक्षा का मामला इस वक़्त कोर्ट में विचाराधीन है और सरकार के द्वारा मामले की कमजोर पैरवी के कारण शिक्षा मंत्री के द्वारा केवल आश्वासन देकर परिणामों को टाला जा रहा है।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सहायक अध्यापक परीक्षा के अभ्यर्थियों का कहना है की यदि 6 दिसंबर तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किये गए तो अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
