हल्द्वानी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
हल्द्वानी: देर रात हल्द्वानी में एक क्षेत्र मे सड़क हादसा हो गया है, जिस हादसे में ट्रक से कार टकरा गई। जहां गाजियाबाद निवासी दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रात करीब एक बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआं मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट पर एक ट्रक खराब हो गया. इसी दौरान खड़े ट्रक में रुद्रपुर की ओर से लालकुआं को आ रही कार घुस गई. रात्रि चौकीदार व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला गया.
पुलिस ने 108 की मदद से दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
