Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग टैलेंट शो का आयोजन

आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर देहरादून के प्रेस क्लब में वीरभद्र वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा दिव्यांग टैलेंट शो का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आये दिव्यांगों ने कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जिसमे गायन नृत्य और मिमिक्री की सूंदर प्रस्तुति देखने को मिली। विभिन्न जिलों से आये प्रतिभावान दिव्यांगों ने अपनी सूंदर प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिव्यांगजनों की प्रस्तुतियों का जमकर लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी दिव्यांजनो को सम्मनित किया गया साथ ही उनके संघर्ष भरे जीवन और बुलंद हौसलों की दाद दी गयी।

बता दें की हर साल 3 दिसंबर पूरे विश्वभर में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है साथ ही ये दिन समाज और विकास के हर स्तर पर विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है।

Leave a Comment