देहरादून: उत्तराखंड में कल शाम 6 बजे के बाद मौसम बदला। रात होते होते उत्तराखंड की पहाड़ियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली थी। कई दिन से हो रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी कल सच हो गई। उत्तराखंड में इस वर्ष का बर्फबारी का सीजन भी शुरू हो गया। बद्री केदार गंगोत्री यमुनोत्री सहित हर्षल चकराता मुनस्यारी आदि पहाड़ी कस्बों में भी जमकर बर्फबारी हुई।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम के बदलाव से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होगी। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तरकाशी जिले में हर्षल की खूबसूरत वादियां देवदार के घने जंगल सभी बर्फ से ढक गए।
केदारनाथ धाम
केदारनाथ बाबा की नगरी मैं भी अच्छी खासी बर्फ पड़ी है।
गंगोत्री धाम
गंगोत्री में कल शाम 6:00 बजे से बर्फ पड़ना शुरू हो गया था। रात ढलते ढलते गंगोत्री धाम ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली थी।
यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम में झरने और नदी का पानी जम गया। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद ठंड का दौर शुरू हो गया है।
बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम की सुंदरता बर्फ पड़ने के बाद देखते ही बनती है। बद्री विशाल धाम में बर्फबारी के बाद हिमाच्छादित चोटिया और बेशुमार सुंदरता देखिए
