Udayprabhat
uttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने होमगार्ड्स को दी सौगात, प्रतिदिन ₹200 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के होमगार्ड्स को सौगात दी है। होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने 9000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को प्रतिदिन ₹200 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को होमगार्ड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसमें मुख्यमंत्री ने 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों को, पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ के जवानों की तरह ही प्रति जवान ₹200 प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा होमगार्ड जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय भी लिया गया है। इसके साथ ही देहरादून में अत्यधिक इनडोर फायरिंग रेंज का निर्माण भी किया जा रहा है जो होमगार्ड के शस्त्र प्रशिक्षण में काम आएगी।

होमगार्ड के जवानों को सेना की तर्ज पर CSD कैंटीन में सुविधा प्रदान की जाएगी। 60 वर्ष की आयु पूरा कर चुके होमगार्ड जवानों को कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में भी ₹50000 की बड़ोतरी करने की CM धामी ने घोषणा की। प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को एसडीआरएफ जवानों की भांति तैनाती होने पर ₹100 प्रति जवान प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि अनुमान्य की जाएगी।

Leave a Comment