Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandखेलसुर्खियांहेल्थ

Dehradun : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली

देहरादून :बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं मंदिरों की तोड़फोड़ को लेकर देहरादून में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. आपको बता दें अभी कुछ महा पूर्व बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था इसके बाद से बांग्लादेश में एक अराजकता का माहौल बना हुआ है बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा वहां पर निर्दोष मासूम लोगों का बर्बरता के साथ कटले आम किया जा रहा है तथा हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है जिसको लेकर देहरादून समेत पूरे भारत में अलग-अलग स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है .

इसी क्रम में आज देहरादून 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तमाम व्यापारिक संगठन ,सामाजिक संगठन एवं तमाम हिंदूवादी संगठनों समेत हजारों की संख्या में लोगों ने रेंजर्स ग्राउंड में एकत्र होकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ के विरुद्ध आक्रोश रैली का आयोजन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया! शहर के अलग-अलग स्थान से टोली बनाकर आए व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने रेंजर्स ग्राउंड पर एकत्र होकर घंटाघर पलटन बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया! आज सुबह 10:00 बजे दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसन एवं मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग के नेतृत्व में हजारों की संख्या में व्यापारी राजीव गांधी कांप्लेक्स पर एकत्र होकर रेंजर्स ग्राउंड पहुंचे, जहां पर पहले से उपस्थित अनेकों संगठन भाजपा नेता एवं तमाम सामाजिक एवं मानवाधिकार संगठन गोरखाली महासभा, उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, समेत भारी संख्या में एकत्र महिला शक्ति हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, काली सेना के सैकड़ो सदस्य, देहरादून मेयर सुनील उनियाल, राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शादाब शमस, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल ,भाजपा नेता रविंद्र जुगराण, स्वामी दर्शन भारती समेत हजारों की संख्या के साथ रेंजर्स ग्राउंड में एकत्र होकर लोगों ने विशाल रैली का आयोजन किया| रेंजर्स ग्राउंड से पैदल मार्च करते हुए आक्रोश रैली दर्शन लाल चौक घंटाघर होते हुए पलटन बाजार होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची वहां पहुंचकर तमाम सामाजिक संगठनों ने साधु संतों के नेतृत्व में जिलाधिकारी को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध ज्ञापन सौंप दिया|

Leave a Comment