Udayprabhat
uttrakhand

राष्ट्रिय खेलों के बाद अब उत्तराखंड में अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी खोलने पर बनी सहमति

उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने के बाद उसके खाते में जल्द एक और उपलब्धि जुड़ सकती है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और शासन के बीच राज्य में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी खोलने पर सहमति बनी है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता के मुताबिक, उनकी इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा बात हुई है। उन्होंने इस पर सहमति जताई है। वहीं, विशेष प्रमुख सचिव खेल का कहना है कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता इन दिनों देहरादून में हैं। अमर उजाला से बातचीत में बताया, उत्तराखंड ने कई शानदार बॉक्सर दिए हैं। राज्य में बॉक्सिंग की संभावनाओं को देखते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी खुलनी चाहिए। कहा, इसके लिए उनकी विशेष प्रमुख सचिव खेल से बात हुई है। बताया, बीएफआई इसके लिए पूर्ण तकनीकी सहयोग देगा। यहां खुलने वाली अकादमी कजाकिस्तान की तर्ज पर होगी, जिसमें देश, विदेश से खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए आएंगे।

Leave a Comment