Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

हल्द्वानी: तेज रफ्तार से वाहन से रौंद दिया मजदूर को

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक मजदूर को रौंद दिया। यहां मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार यानी आज सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है।

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कल देर रात हल्द्वानी में भी एक बार फिर सड़क हादसे में एक व्यक्ति को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।शहर में तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि शनिवार सुबह राहगीरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मंडी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरू की.पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच है, जो शहर में मजदूर करता था।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. इसके अलावा उस दौरान हाईवे पर जो भी वाहन गुजरे, उनकी भी जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से मृतक मजदूर के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. घटना किस वाहन से हुई पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है.

Leave a Comment