Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड में कश्मीर जैसी बर्फबारी, भारी संख्या में पहुँच रहे पर्यटक

सर्दियों के मौसम में इन दिनों हिमालयी राज्यों में जोरदार बर्फबारी हो रही है. कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक स्नोफॉल हो रहा है. कश्मीर को शानदार बर्फबारी के लिए जाना जाता है. इसलिए पर्यटक कश्मीर बर्फबारी का आनंद लेने जाते हैं. लेकिन इस साल उत्तराखंड भी बर्फबारी में कश्मीर से पीछे नहीं है.

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जमकर बर्फबारी हो रही है. हालांकि इस साल काफी देर से बर्फबारी हुई है. लेकिन अब दूसरे और तीसरे स्पेल में जमकर बर्फ गिर रही है. उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के पर्वतीय इलाकों में खूब बर्फ गिर रही है. जैसे ही बर्फबारी हुई, पर्यटक उत्तराखंड की ओर दौड़ पड़े हैं.

उत्तराखंड की हर्षिल घाटी, चकराता, लोखंडी, चोपता, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, औली, बदरीनाथ और मुनस्यारी में शानदार बर्फबारी हुई है. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ को छोड़कर बाकी स्थानों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. उत्तराखंड में बर्फबारी को लेकर पर्यटकों का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वो बर्फबारी की संभावना पर ही वो वहां पहुंच रहे हैं. कई दिन बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. बर्फबारी होने पर उसका जमकर आनंद ले रहे हैं.

Leave a Comment