Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand : भाजपा प्रत्याशी गजराज के पास महज 50 हजार नकदी, बैंक में 3026 रुपये जमा

भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट (57) के पास 50 हजार की नकदी और बैंक अकाउंट में मात्र 3026 रुपये जमा हैं। पत्नी मीना सिंह के पास 35 हजार रुपये की नकदी है जबकि उनके बैंक खातों में 14 लाख 49 हजार 362 रुपये जमा हैं।

एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी से साहित्य में स्नातक उत्तीर्ण भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट (57) के पास 50 हजार की नकदी और बैंक अकाउंट में मात्र 3026 रुपये जमा हैं। पत्नी मीना सिंह के पास 35 हजार रुपये की नकदी है जबकि उनके बैंक खातों में 14 लाख 49 हजार 362 रुपये जमा हैं। पुत्र रमयराज के पास 500 रुपये नकद और उनके बैंक खाते में 9 लाख 95 हजार 152 रुपये जमा हैं। गजराज के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

छड़ायल नायक निवासी गजराज की ओर से जमा कराए गए शपथ पत्र पर नजर डालें तो उनकी पुत्री राजलक्ष्मी के पास पांच सौ रुपये नकद हैं। उनके पास बांड, डिबेंचर और शेयर नहीं हैं। गजराज के पास 1.52 लाख रुपये मूल्य की 20 ग्राम स्वर्ण मुद्राएं हैं जबकि उनकी पत्नी मीना सिंह के पास 6.10 लाख रुपये मूल्य के 80 ग्राम के जेवर हैं। भाजपा प्रत्याशी की नैनीताल तहसील के नैकाना में संयुक्त खाते की एक करोड़ रुपये मूल्य की 1.260 हेक्टेयर भूमि है।

Leave a Comment