Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड सरकार की शानदार पहल, अल्मोड़े की वादियों में 18 महिलाएं चलाएंगी पिंक ई रिक्शा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत पिंक ई रिक्शा आवंटित कि गई। अल्मोड़ा जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं इन पिंक ई रिक्शा का संचालन करेंगी। बीते रविवार को इन ई रिक्शा का सफल ट्रायल भी हो चुका है।

18 women to drive pink e-rickshaws in Almora

उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक ई रिक्शा का संचालन किया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिला उद्यमिता को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे महिलाऐं भी अपने परिवार और समाज में अपना योगदान बढ़ा सकेंगी ।

10 पिंक ई रिक्शा आवंटित

उत्तराखंड में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोथान योजना) के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते बीते रविवार को अल्मोड़ा जनपद में स्वयं सहायता समूह की 18 महिलाओं को 10 पिंक ई रिक्शा आवंटित किए गए। इसके अलावा समूह की महिलाओं को ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी पूर्व में दिया जा चुका है ताकि वो ई-रिक्शा का सुचारू रूप से संचालन कर सके। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बीते रविवार को हरी झंडी दिखाकर पिंक ई रिक्शा के ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सफल रहा ट्रायल

पिंक ई रिक्शा का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया। डीएम आलोक कुमार पांडे ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार कि इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व महिला सशक्तिकरण बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में पिंक ई रिक्शा का ट्रायल सफल रहा, इसके बाद इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा।

Leave a Comment