Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

देहरादून: सीता थापा ने थामा भाजपा का दामन, समिधा गुरंग को समर्थन

देहरादून: नगर निगम चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी रही सशक्त नेता  सीता थापा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह निर्णय देहरादून कैंट की विधायक  सविता कपूर की उपस्थिति में लिया गया। उन्होंने वार्ड 31 कौलागढ़ से भाजपा प्रत्याशी समिधा गुरंग को समर्थन देने की घोषणा की।

थापा  ने कहा कि भाजपा और  सविता कपूर के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया। पार्टी की विचारधारा और क्षेत्र में हो रहे प्रगति कार्यों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सविता कपूर ने कहा कि  थापा का समर्थन वार्ड 31 में भाजपा को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे नगर निगम चुनावों में भाजपा को विजय मिलेगी।

इस अवसर पर श्री अतुल कपूर , मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, सागर गुरुंग,पुष्कर थापा ,किरण थापा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Comment