Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार: बरेली के नशा तस्करों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

हरिद्वार: देर रात हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल नशा तस्कर अपने एक साथी के साथ एक बिना नंबर की बाइक से हरिद्वार की तरफ आ रहा था।

संदिग्ध लगाने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों ने पुलिस से बचने के लिए भागते हुए फायरिंग की. फायरिंग करते हुए वो नहर पटरी पर रेगुलेटर पुल की तरफ भागे. इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की. पुलिस की गोली एक नशा तस्कर के पैर में लगी. गोली लगे से वह घायल हो गया. उसका साथी भागने में सफल रहा।

नशा तस्कर बरेली का रहने वाला है. उससे पुलिस ने 101.5 ग्राम स्मैक बरामद की है. दोनों तस्कर स्मैक की तस्करी के लिए हरिद्वार आए थे. फरार स्मैक तस्कर की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है. घायल नशा तस्कर नजाकत अली पुत्र केसर अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिम बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Leave a Comment