Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार: बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार: बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृत्यु से पूर्व किसान ने जहर खाने के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था। किसान का कहना है कि ऋण वसूली के लिए बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारी उसे व उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रबंधक व दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झबरेंड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से ऋण नहीं चुका पा रहा था।

Leave a Comment