थराली: थराली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन देवी को 544 रिकार्ड मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया जहां सुनीता रावत को 905 मत मिले वही सुमन देवी को 361 मतों से संतोष करना पड़ा निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति देवी को 101 मत मिले वही भेटा वार्ड से कांग्रेस पार्षद मोहनी देवी ने 83 मतों से जीत दर्ज की वार्ड नंबर 3 अप्पर बाजार से निर्दलीय दिवाकर नेगी ने 241 मत प्राप्त कर शौर्य प्रताप को 100 मतो से हराया.
थराली गाँव वार्ड से भाजपा पार्षद मोहन पंत ने हरीश पंत को 132 मतों से पराजित किया इस बार वार्ड नंबर दो देवराडा मे मतदान न होने से सीट खाली है सुनीता रावत की जीत की खबर सुनते ही कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल बन गया इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ने एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार के छलावे तथा उनकी कथनी करनी को जनता ने नकार दिया उन्होंने कहा अब कांग्रेस का युग आ गया थराली विधानसभा की तीनों नगर पंचायत में कांग्रेस ने विजय का पताका लहराया और जनता ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के अहकार को नकार दिया ओर बताया सुनीता देवी नगर के विकास में अपने किए हुए वादों पर खरा उतरेगी ।सुनीता रावत व्यापार संघ थराली के अध्यक्ष संदीप रावत की पत्नी हैं। सुनीता रावत एक उच्च शिक्षित तथा अध्यापिका है उनके द्वारा किए गए चुनावी वादों को हर हाल में अमली जामा पहनाया जाएगा उनके विजई होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं तथा मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया.
