देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई- कोष वेबसाईट का लोकप्रण भी किया ।
होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया।

होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बता दें, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।
