Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

हरिद्वार: कारों में लगी आग, मचा हड़कंप… फायर ब्रिगेट टीम ने बड़ी मुश्किल से पाया काबू

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गुरुवार 10 अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया. आज सुबह भगत सिंह चौक के पास मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी दो गाड़ियों में अचानक से आग लग गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों कार जलकर खाक हो चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक दोनों गाड़ियों में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आसपास मौजूद लोगों ने पहले खुद से ही आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू से बाहर हो चुकी थी. इसके बाद लोगों फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी.फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी.

जानकारी देते हुए हरिद्वार के FSO बीरबल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह  सूचना मिली थी कि भगत सिंह चौक पर मोटर वर्कशॉप के सामने खड़ी गाड़ी में आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची. भगत सिंह चौक पहुंचकर पाया कि दो गाड़ियों में भीषड़ आग लगी है.

Leave a Comment