देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी पूरी कर दी गई है। जहां अब निजी मेडिकल संस्थानों के डॉक्टर भी चारधाम यात्रा के दौरान सेवाएं देंगे। पहले चरण में 50 की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेजों के साथ पहली बैठक हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण में लगभग 50 डॉक्टरों की तैनाती आदेश किए जा चुके हैं।
