Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तरकाशी में सीडीओ ने किया तिलाड़ी-बड़कोट पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी : विकास अधिकारी एस एल सेमवाल ने गुरुवार को बड़कोट में तिलाडी़ मोटर मार्ग पर स्थित पेयजल पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

पंपिंग योजना में निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण करने को लेकर उन्होंने जल संस्थान अधिशासी अभियंता बड़कोट को निर्देशित किया l पेयजल टैंक में साफ- सफाई व आबादी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित शुद्धता के साथ बनी रहने के निर्देश दिए ।

वहीं बड़कोट में वन विभाग गेस्ट हाउस निकट निर्माणाधीन पेयजल टैंको का भी मुख्य विकास अधिकारी ने जायजा लिया । टैंको के निमार्ण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने उन्होंने को कहा l योजना अंतर्गत गतिमान पेयजल लाइनों के कार्यों को भी प्राथमिकता से क्रियान्वित करने के निर्देश। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए।

Leave a Comment