Udayprabhat
uttrakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना..साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन की सराहना

चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने आज बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने मन्दिर में विशेष पूजा कर देश और राज्य की समृद्धि की प्रार्थना की।

राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में शानदार सलामी दी, जिसे राज्यपाल ने सराहा। बद्रीनाथ मन्दिर में पहुंचकर उन्होंने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और भगवान बद्री विशाल से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय महिलाओं ने उनका अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी ने उन्हें बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लगातार 3 वर्षों से केदारनाथ यात्रा के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना की. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जिला प्रशासन पर विश्वास जताते हुए कहा कि वर्तमान में जो भी पुनर्निर्माण कार्य शेष हैं उन्हें भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए. राज्यपाल को यह भी अवगत कराया गया कि तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा भूमि एवं भवनों आवंटन जैसे मुद्दों का निराकरण कर लिया गया है. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों एवं जिला प्रशासन की इस समन्वित पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना की.

Leave a Comment