रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ है। केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी मंदिर के नजदीक एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार यानि आज दोपहर केदारनाथ मार्ग पर स्थित फाटा में डोलिया देवी मंदिर के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान वाहन में केवल ड्राइवर की मौजूद था। ड्राइवर अपने सवारियों को सोनप्रयाग में छोड़कर गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान फाटा-डोलिया देवी मंदिर के पास पहुँचते वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। टेंपो ट्रैवलर वाहन सड़क से गिरकर करीब 500 मीटर नीचे नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना प्रशासन को दी, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, टीम ने गहरी खाई में उतरकर शव को रेस्क्यू किया।
