Udayprabhat
Entertainmentuttrakhandदेहरादून

देहरादून में रावल के गीतों पर झूमे छात्र, जेनिथ कार्यक्रम में दर्शन रावल ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से छाया जादू

एसजीआरआर विवि का तीन दिवसीय जेनिथ फेस्ट का भव्य समापन

देहरादून: एसजीआरआर विश्वविद्यालय के महोत्सव जेनिथ के अंतिम दिन बॉलीवुड गायक दर्शन रावल के गीतों की धूम रही। गायक दर्शन रावल ने गायिकी का ऐसा जादू बिखेरा कि छात्र छात्राएं देर रात तक झूमते रहे।

विशिष्ट अतिथि सौरभ थपलियाल ने जेनिथ कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह उत्सव युवा शक्ति के जोश से भरा हुआ है। उन्होंने सभी युवाओं से राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी ने जेनिथ फेस्ट 2025 को युवाओं की प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और दर्शकों को शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. लोकेश गंभीर ने इस आयोजन को सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बताया और छात्रों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर एस जी आर यूनिवर्सिटी की तरफ से महिम वर्मा ने पूर्व सचिव बीसीसीआई, प्रोफेसर जेपी पचैरी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

दर्शन रावल की धमाकेदार परफॉर्मेंस.

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक दर्शन रावल ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस का आगाज़ “रब्बा मेहर करीं” गीत से किया, जिसने युवाओं का ध्यान खींच लिया। इसके बाद “मेरे माहीये जिन्ना सोहणा” जैसे रोमांटिक गीतों ने छात्रों के दिलों में धड़कन बढ़ा दी। बारिश लेते आना, मेहरमा, और हवा बन के जैसे गानों ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

उनके कई हिट गानों जैसे “तेरा जिक्र”, “बारिशों में”, “यारा तेरी यारी”, और “साहिबा” पर छात्रों ने जोश से प्रस्तुतियां दीं। फिर “कमरिया”, “कुर्बान हुआ” और “ओढ़नी” जैसे सुपरहिट डांस नंबर्स पर हर तरफ धूम मच गई। दर्शन रावल ने “चोगाला तारो” और “तू है” जैसे जोशीले गानों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 

Leave a Comment