Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

उत्तराखंड बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा, नई कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने यह फैसला सोमवार को संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान लिया। इस मौके पर सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

बॉबी पंवार ने एक प्रेस वार्ता में अपने इस्तीफे का कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों में उन्होंने कई संघर्ष किए हैं, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिला है और नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता को बढ़ाने में उनकी टीम का योगदान रहा है और युवाओं का सहयोग उन्हें हर कदम पर प्राप्त हुआ है। पंवार ने यह भी कहा कि अब प्रदेश की जनता उन्हें राजनीतिक चेहरे के रूप में देख रही है।

Leave a Comment