Udayprabhat
Breaking Newsदेश

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, पुलिस में 5 लोगों को लिया हिरासत में

पंजाब: पंजाब में 5 गांवों में जहरीली शराब पीने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, और अनेक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी एकत्र की। ग्रामीणों के अनुसार, मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब जहरीली शराब पीने वाले लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने पुष्टि की कि थरीवाल, मरारी कलां, तलवंडी घुमन, पातालपुरी और भंगाली गांवों में कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, 6 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों के अनुसार, 10 शव अमृतसर के सिविल अस्पताल में ले जाए गए हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मजीठा हलके के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब स्थिति का पता चला, तो गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट किया गया कि यदि किसी ने शराब पी है और उनकी तबीयत खराब है, तो वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचें। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे सूचना मिली और इसके बाद मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह भी शामिल है। आरोपियों के पास से शराब निर्माण की मशीनरी भी जब्त की गई है।

Leave a Comment