Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड के चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना: टैक्टर से टकराया बाइक सवार..युवक की दर्दनाक मौत

श्रीनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। हाल ही में चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल की पानी के टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेलवे की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अमित तोमर (पुत्र तेजपाल), उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम लोहटा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित किसी काम से उत्तराखंड आया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपात सेवा को सूचित किया, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा चुकी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस इस हादसे की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment