Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज ने बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ शुरू किया तीन दिन का जागरूकता अभियान

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, पटेल नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा “बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड” और “बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड” नामक दो महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान शुरू किए गए हैं। बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड अभियान दो दिनों तक और बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड अभियान तीन दिनों तक चलेगा।

इस अवसर पर, सेक्रीटरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून, सीमा डुँगराकोटी ने छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें बताया कि बाल श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याएं न केवल कानूनी दृष्टिकोण से गलत हैं, बल्कि ये बच्चों के समस्त विकास में भी बाधक बनती हैं। इन कुरीतियों के कारण शिक्षा छूटती है और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एक शिक्षित और आत्मनिर्भर बच्चा ही एक मजबूत समाज की नींव रख सकता है।

स्कूल की प्रिंसिपल राजेश अरोड़ा से भी मुलाकात की गई और बच्चों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बच्चों ने बाल विवाह और बाल श्रम पर पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद, छात्रों ने बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ रैली निकालकर जनता को जागरूक किया और पैंफलेट वितरित किए।

सेक्रीटरी ने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला और मसूरी के ग्रामीण इलाकों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें बाल श्रम या बाल विवाह के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे इसे पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत करें।

Leave a Comment