Udayprabhat
uttrakhandराजनीति

हल्द्वानी: सीएम धामी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वक्तव्य: नया भारत आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में बयान देते हुए कहा कि भारत ने इस अभियान के माध्यम से अपने वीर सैनिकों की शौर्य को प्रदर्शित किया है और आतंकवाद और उसके समर्थकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब का भारत किसी भी आतंकी कार्रवाई का गंभीर जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत हर प्रकार की आतंकी चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा अब अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक के माध्यम से की जा रही है, जिससे भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह से सक्षम हो चुका है।

शनिवार को शहर में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्यमंत्री धामी ने नेतृत्व किया। यह यात्रा मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकली और इसमें छात्रों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, व विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। लगभग दो किलोमीटर की इस यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने जोश-खरोश के साथ हिस्सा लिया।

Leave a Comment