देहरादून: देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कंट्रोल रूम में पेयजल संबंधी 62 शिकायतें आईं, जिनमें से 54 का समाधान कर दिया गया है। जिलाधिकारी पेयजल समस्याओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने विशेष निर्देश दिए हैं कि गर्मियों में सभी घरों तक निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
कई क्षेत्रों में पानी के लो प्रेशर की शिकायतें थीं, जिनका समाधान किया गया है। नलकूपों में तकनीकी खराबी के चलते भी कुछ आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन उसे भी ठीक कर दिया गया है। जल संस्थान और जल निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। शिकायतें कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 और 1077 पर दर्ज की जा सकती हैं।
